लखीमपुर खीरी। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को खीरी सांसद अजय मिश्रा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की गई। सदर विधायक योगेश वर्मा ने भानपुर में बनाए जा रहे पॉलीटेक्निक कॉलेज के बारे में जनप्रतिनिधियों को कोई सूचना न देने पर नाराजगी जताई और गुणवत्ता पर सवाल उठाया। सीडीओ अरविंद सिंह ने भी कार्यदायी संस्थाओं पर लापरवाही और बैठकों में प्रतिभाग न करने का आरोप लगाया। लिहाजा डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए पीडब्ल्यूडी एक्सईएन की अगुवाई में थर्ड पार्टी ऑडिट कमेटी बनाने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का संचालन करते हुए परियोजना निदेशक रामकृपाल चौधरी ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए बिंदुवार सदन के सामने रखा। सबसे पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए बताया कि 50 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण कराया जा रहा है, जबकि 70 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। 142 किलोमीटर सड़क के नई तकनीक से सड़क निर्माण के लिए डीपीआर बनाई जा रही है। 26 किलोमीटर सड़कों की पेंटिंग कराई जाएगी। पेयजल जीवन मिशन की समीक्षा में जल निगम के एई ने बताया कि पहले चरण में 373 ग्राम पंचायतों में पाइप पेयजल परियोजना का निर्माण होना है, जिसमें से 232 में जमीन मिल र्गइं हैं। 12 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य चल रहा है। 12 ग्राम पंचायतों की डीपीआर स्वीकृति के शासन के पास भेजी जा चुकी हैं, जबकि 15 ग्राम पंचायतों की डीपीआर इसी सप्ताह भेजी जाएंगी।
निर्माणाधीन 12 योजनाओं की धीमी प्रगति में तेजी लाने के निर्देश सांसद ने दिए, तो डीएम ने भी दिसंबर तक कार्य पूर्ण कर हैंडओवर कराने के निर्देश जल निगम को दिए। इसी दौरान सदर विधायक ने भानपुर में निर्माणाधीन पालीटेक्निक कॉलेज में ईंट क्वालिटी खराब होने का मामला उठाया। साथ ही पेयजल योजनाओं को नए प्रधानों के हिसाब से चिह्नित भूमि पर बनाने की मांग जल निगम के सामने रखी गई, जिस पर जल निगम के अधिकारियों ने सहमति जताई।
सदर विधायक ने शहर में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न कराए जाने की शिकायत की, जिस पर संबंधित अधिकारी ने हॉटमिक्स प्लांट बंद होने का रोना रोया। स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा में सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि आठ से नौ हजार लोगों का प्रतिदिन टीकाकरण कराया जा रहा है। पीएम उज्ज्वला योजना की समीक्षा पर डीएसओ वीपी सिंह ने बताया कि उज्ज्वला योजना के 4.38 लाख कनेक्शन है। वहीं नए उज्ज्वला कनेक्शन के लिए 38 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। सांसद ने निर्देश दिए कि एक लाख आवेदन कर लक्ष्य रखकर शत प्रतिशत परिवारों को गैस सिलेंडर से आच्छादित करें।
सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि भारत सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन व रोजगारपरक योजनाओं के लाभ से वास्तविक पात्रों को किसी भी दशा में वंचित न रखा जाए। योजनाओं का संचालन व पात्रों का चयन ईमानदारी व पारदर्शी ढंग से किया जाए। यदि कहीं कोई समस्या आती है, तो जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यक्रमों में स्थिति बेहद संतोषजनक है, जिसका परिणाम है कि विकास कार्यक्रमों में खीरी केंद्र व प्रदेश की सभी महत्वाकांक्षी योजना में टॉपटेन में रहा। उन्होंने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय में सदर विधायक ने 10 नई एनआईसीयू बेड के लिए भी स्वीकृति दी है। एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने सीएमओ को सुझाव दिया कि वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान गोल्डन कार्ड भी वितरित किए जाएं। इस दौरान सीएमओ से उन्होंने जिले में चिकित्सकों के सृजित पद एवं उसके सापेक्ष कार्यरत चिकित्सकों की संख्या एवं जिले में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की स्थिति जानी। बैठक के अंत में सीडीओ अरविंद सिंह ने कहा कि वित्तीय वर्ष में सभी योजनाओं में लक्ष्य को न केवल पूर्ति करेंगे, बल्कि बेहतर परफॉर्मेंस दिखाएंगे।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, अंबरीश सिंह, सुमित तिवारी, एसपी विजय ढुल समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद