Lakhimpur Kheri : कामचलाऊ निर्माण से पहली बारिश में ही धंस गई सड़क

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

सीवर लाइन डालने के बाद हाल ही में बनी थी गांधी उद्यान से चौकी चौराहा तक सड़क

बरेली। सीवर लाइन बिछाने के बाद जल निगम ने गांधी उद्यान से चौकी चौराहा तक सड़क का कामचलाऊ तरीके से निर्माण करा दिया। नतीजा यह रहा कि सड़क पहली बारिश ही नहीं झेल सकी। दो-ढाई घंटे की बारिश में ही सड़क कई जगह धंस गई और वहां पानी भर गया।

सेंट्रल सीवर लाइन डालने के बाद करीब डेढ़ महीने पहले गांधी उद्यान से चौकी चौराहा के बीच सड़क का निर्माण कराया गया। यह सड़क जल निगम के ठेकेदार ने बनवाई, लेकिन इसकी गुणवत्ता पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। लिहाजा बारिश शुरू होते ही सड़क धंसने लगी है। शनिवार को करीब दो घंटे की बारिश

No Image - lmpnews

के बाद जब इस सड़क से वाहन गुजरे तो रविवार सुबह तक प्रभा सिनेमा के पास मंदिर के सामने मेन होल के चारों ओर की सड़क धंस गई। कोई हादसा न हो, इसलिए आसपास के लोगों ने यहां एक लकड़ी में लाल कपड़ा बांधकर लगा दिया है। इसके अलावा आयकर भवन के सामने भी एक जगह सड़क धंस गई है। वहां पानी भर गया है।

सड़क बनने से पहले ही मिट्टी धंसी

मुख्य डाकघर के सामने से स्टेशन रोड की ओर जाने वाली गली में भी कुछ समय पहले ही सीवर लाइन डाली गई है। अभी यहां सड़क नहीं बनी है, जिसके चलते बरसात होने पर यहां दलदल हो गई है और जगह-जगह से मिट्टी धंस गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि सड़क पर दलदल के कारण यहां लोगों के वाहन भी फिसल रहे हैं।

अभी सड़क निर्माण का काम लगातार चल रहा है। गांधी उद्यान से चौकी चौराहा की ओर जाने वाली सड़क में जो भी खामी होगी, उसे दिखवाकर ठीक कराया जाएगा। - संजय कुमार, एक्सईएन, जल निगम

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !