Lakhimpur Kheri : दुकान में बंद कर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

बच्ची के शोर मचाने पर महिला ने किया हंगामा तो भागा आरोपी

आरोपी - lmpnews

पुलिस   ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना की रिपोर्ट दर्ज की बरेली। आजमनगर में सात वर्षीय बच्ची को दुकान में बंद करके दुष्कर्म की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र की बच्ची शनिवार रात पौने नौ बजे आजमनगर में बिन्नी मस्जिद के पास इरशाद उर्फ राजा की दुकान से पॉपकॉर्न लेने गई थी, तभी इरशाद ने बच्ची को दुकान में बंद कर लिया और छेड़छाड़ कर उसके कपड़े उतारने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर उधर से गुजर रही महिला ने दुकान का शटर पीटते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी वहां से भाग निकला। रोती हुई बच्ची अपने घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। इसके बाद बच्ची के पिता ने कोतवाली जाकर घटना की तहरीर दी।

परिवार की महिलाओं पर बनाया दबाव तो खुद पहुंच गया आरोपी

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर परिवार की महिलाओं को हिरासत में ले लिया। उन पर दबाव बनाया कि अगर इरशाद को नहीं बुलाया तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। इसके बाद रविवार रात आरोपी खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पसंद के पॉपकॉर्न लेने का झांसा देकर बुलाया अंदर

बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा एक की छात्रा है। जब वह दुकान पर पहुंची तो इरशाद ने कहा कि उसके पास कई तरह के पॉपकॉर्न हैं। उसे कौन से पसंद हैं, यह वह खुद अंदर आकर देख ले, इसके बाद वह दुकान में चली गई तो उसने शटर बंद कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !