जिला विज्ञान क्लब ने कराई ऑनलाइन प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में शामिल 269 प्रतिभागियों को ऑनलाइन मिले सर्टिफिकेट
गोला गोकर्णनाथ। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में यश निषाद और सिद्धांत मिश्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डीआईओएस डॉ. ओपी त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में हुई ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में चिल्ड्रेन एकेडमी के यश निषाद प्रथम, कृषक समाज के नयना गुप्ता द्वितीय, सनातन धर्म इंटर कॉलेज की अनामिका वर्मा तृतीय, स्लोगन प्रतियोगिता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के सिद्धांत मिश्रा प्रथम, वाईडीसी के आदित्य कुमार द्वितीय, लखनऊ पब्लिक स्कूल के अतुलकांत तृतीय स्थान पर रहे। वहीं प्रियंका, नयन शुक्ल, आकृष्टि वर्मा सांत्वना स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में कृषक समाज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. लखपतराम वर्मा निर्णायक रहे। इस दौरान हुए वेबिनार में वाईडीसी के प्रोफेसर डॉ. आकाश वार्ष्णेय, डॉ. सत्येंद्र पाल सिंह, डॉ. ईस्ट विभु, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. आलोक गोयल, विनोद सचदेव आदि शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक जिला विज्ञान क्लब समन्वयक सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले से 269 प्रतिभागी शामिल हुए जिन्हें ही ऑनलाइन प्रमाण पत्र दिया गया है। संचालन आशीष कुमार पांडे ने किया।
Lakhimpur Kheri : पोस्टर में यश और स्लोगन प्रतियोगिता में सिद्धांत प्रथम
June 08, 2021