अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, अधेड़ की मौत

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
संपूर्णानगर। पलिया रोड पर मुरारखेड़ा टावर के सामने एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
गदनियां निवासी सोरन सिंह के 55 वर्षीय पुत्र बलदेव सिंह बाइक से पलिया आए थे। यहां से लौटते समय उनकी बाइक मुरारखेड़ा टॉवर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिसमें मौके पर ही बलदेव सिंह की मौत हो गई। सूचना पर मृतक का पुत्र सतनाम सिंह परिजन के साथ पहुंचा। सतनाम सिंह ने बताया कि उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। रात 11 बजे फोन पर बात भी हुई थी, लेकिन सुबह घटना का पता चल सका। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सुनीत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजन की तरफ से तहरीर मिली है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !