कोरोना संक्रमणः 31 मार्च तक बंद रहेंगे 12वीं तक के विद्यालय

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
कोरोना संक्रमणः 31 मार्च तक बंद रहेंगे 12वीं तक के विद्यालय
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर 12वीं तक के स्कूल 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। उधर, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज छोड़कर अन्य शिक्षण संस्थानों में 31 मार्च तक होली का अवकाश रहेगा। मगर, प्रोटोकाल का पालन करते हुए परीक्षाएं जारी रहेंगी। जिला प्रशासन को कोरोना से बचाव व उपचार की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने और संक्रमण रोकने के लिए तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा गया है।
पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से लॉकडाउन की यादें ताजा कर दी हैं। एक साल पहले लॉकडाउन लगा था और तीन माह तक लगातार बढ़ता ही गया। जुलाई में अनलॉक के बाद लोगों की जिंदगी फिर से पटरी पर लौटने लगी। लोगों ने पिछले साल को भुलाकर साल 2021 में नए संकल्प के साथ जीवन जीने की शुरुआत की। मगर, कुछ दिन ठीक ठाक रहने के बाद फिर से कोरोना संक्रमण ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। दूसरे राज्यों के अलावा लखनऊ में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। इधर, त्योहार पर भीड़ बढ़ने को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 24 मार्च से एक से आठ तक के और 25 मार्च से नौ से 12वीं तक के स्कूलों में 31 मार्च तक होली का अवकाश करने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि बीएसए और डीआईओएस आदेश न मिलने की बात शाम तक कहते रहे। इससे मंगलवार को पूरे दिन अवकाश को लेकर अटकलें लगाई जाती रहीं। लेकिन डीएम ने मुख्यमंत्री के निर्देेशों का पालन कराने की बात कहकर विराम लगा दिया।
नोडल अधिकारी होंगे तैनात
सीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर एवं शहरों में वार्ड स्तर पर नोडल अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इनका काम त्योहारों पर दूसरे राज्यों से आने वालों की जांच कराना होगा, जिससे संदिग्ध मिलने वालों को क्वारंटीन कराकर उनकी आरटीपीसीआर जांच कराई जा सके।
शासन का आदेश प्राप्त हुआ है। सभी संबंधित विभागों को आदेश जारी कर दिया गया है। शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन तैयार है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !