लखीमपुर खीरी। शहर की डीसी रोड पर डीएम आवास के सामने तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार तीन बालकों को रौंद दिया। हादसे में 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला महराजनगर निवासी रामपाल का पुत्र 13 वर्षीय हरिओम उर्फ लल्लन अपने दोस्त 14 वर्षीय राहुल मिश्रा निवासी महराजनगर और एक नाम पता अज्ञात 11 वर्षीय बालक के साथ साइकिल से होली मिलने प्यारेपुर गए थे। वहां से करीब तीन बजे तीनों बालक एक साइकिल से वापस लौट रहे थे, तभी डीएम आवास के सामने तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे तीनों बालक घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने हरिओम उर्फ लल्लन को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल मिश्रा को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। तीसरे बालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गईं। हादसे के बाद कार समेत चालक भाग गया। प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीन बालक एक साइकिल से होली मिलने गए थे, जहां से वापस लौटते समय हादसा हुआ है। कार से टक्कर मारे जाने की सूचना मिली है, जिसे ट्रेस किया जा रहा है।

Lakhimpur Kheri :