पति समेत छह पर तीन तलाक और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

 पति समेत छह पर तीन तलाक और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

फरधान। कोरैय्या जंगल थाना क्षेत्र में तीन तलाक और प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने पति व चार महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
जिला सीतापुर थाना हरगांव के गांव सलेमपुर निवासी अफसाना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसका निकाह नासिर अली पुत्र जाहिद अली निवासी गांव कोरैय्या जंगल थाना फरधान के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के 10 दिन बाद से ही आरोपी मोटरसाइकिल, एक लाख रुपये, फ्रिज, कूलर आदि की मांग करने लगे। इस पर उसके पिता ने दहेज देने में असमर्थता जताई। मांग पूरी न करने पर पति, ससुर, सास, देवर व ननद उसे प्रताड़ित करने लगे और 23 सितंबर को मारपीट कर घर से निकालकर पति ने तीन तलाक दे दिया। यही नहीं, दोबारा घर लौटने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला अफसाना बानो की तहरीर पर पति नासिर अली, ससुर जाहिद अली, सास ऐनून, देवर परवेज आलम व ननद शबीना और समसुन पर दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपित पति नासिर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
- विमल गौतम, प्रभारी निरीक्षक, फरधान

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !