सेक्रेटरी को हटाने, निष्प्रयोज्य भवन ध्वस्त कराने का निर्देश

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

सेक्रेटरी को हटाने, निष्प्रयोज्य भवन ध्वस्त कराने का निर्देश

लखीमपुर-खीरी।

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कंपोजिट ग्रांट व ग्राम पंचायत से कराए गए कामों का स्थलीय सत्यापन सीडीओ अरविन्द सिंह ने किया। ईसानगर और धौरहरा ब्लॉक के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। जसवंतनगर में गांव वालों ने सेक्रेटरी की शिकायत की जिस पर डीपीआरओ को निर्देश दिया कि सेक्रेटरी को गांव से हटाया जाए। इस दौरान बीएसए बुद्धप्रिय सिंह, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह व बीडीओ अरुण सिंह भी मौजूद रहे।सीडीओ अरविन्द सिंह ने परिषदीय स्कूल जसवंतनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण को पहुंचे सीडीओ से यहां के गांव वालों ने कई शिकायतें की। सभी ने पंचायत सेक्रेटरी की शिकायत की। इस पर सीडीओ ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि सेक्रेटरी को गांव से तुरंत हटाया जाए। इसके बाद सीडीओ ने उच्च प्राथमिक स्कूल महरिया का निरीक्षण किया। यहां कायाकल्प के तहत काम ठीक मिला। ऊंचगांव स्कूल में भी काम सही मिला है। चमारपुरवा स्कूल पहुंचे सीडीओ को यहां बिजली के तार झूलते मिले जिन्हें ठीक कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कस्तूरबागांधी आवासीय बालिका विद्यालय धौरहरा का निरीक्षण किया। इस दौरान बीआरसी पर निष्प्रयोज्य भवन को देखा। सीडीओ ने बीएसए बुद्धप्रिय सिंह को निर्देश दिया कि इस भवन को ध्वस्त कराया जाए नहीं तो कभी कोई हादसा हो सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !