लखीमपुर-खीरी।कानपुर यूनिवर्सिटी के आयोजित दीक्षांत समारोह में खीरी जिले की छात्रा प्रतिभा शुक्ला ने स्वर्ण और कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। प्रतिभा की सफलता पर कालेज प्रशासन ने प्रतिभा को बधाई देते हुए खुशी जताई है।

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

कानपुर यूनिवर्सिटी के आयोजित दीक्षांत समारोह में खीरी जिले की छात्रा प्रतिभा शुक्ला ने स्वर्ण और कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। प्रतिभा की सफलता पर कालेज प्रशासन ने प्रतिभा को बधाई देते हुए खुशी जताई है।

आदर्श जनता महाविद्यालय देवकली की छात्रा प्रतिभा शुक्ला पुत्री विश्वनाथ शुक्ला को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक व कांस्य पदक दिया गया है। यह पदक राज्यपाल आनंदीबेन ने प्रतिभा शुक्ला ने बीए तृतीय वर्ष में विश्वविद्यालय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने पर दिया है। महाविद्यालय की टॉपर छात्र रही है प्रतिभा शुक्ला ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ कालेज के शिक्षकों को दिया है। कालेज के प्राचार्य डॉ. हरिवंश कुमार ने बताया कि प्रतिभा ने जिले का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के शिक्षकों ने प्रतिभा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !