मितौली-खीरी।पंचायत चुनाव व होली के मद्देनजर बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी व एसडीएम मितौली ने शराब की दुकानों पर छापेमारी कर जांच पड़ताल की।

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

मितौली-खीरी।

पंचायत चुनाव व होली के मद्देनजर बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी व एसडीएम मितौली ने शराब की दुकानों पर छापेमारी कर जांच पड़ताल की। इससे शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। शराब विक्रेता सब कुछ दुरूस्त करने में जुटे रहे।

शासन के निर्देश पर पंचायत चुनाव व होली को लेकर आबकारी विभाग चेकिंग अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर, एसडीएम दिग्विजय सिंह ने मितौली तहसील के कस्ता, मितौली सहित क्षेत्र की दर्जनों अंग्रेजी, देशी व बियर की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने स्टाक व ब्रिकी रजिस्टर सहित मौजूद शराब की भी जांच की। इसी क्रम मे कच्ची शराब के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। टीम ने मितौली क्षेत्र के सरेली, अमानतपुर गांव में सैकड़ों लीटर लहन नष्ट किया गया। इस दौरान एसओ मितौली अनिल सैनी सहित आबकारी व पुलिस विभाग के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !