किसानों का आज चक्का जाम का ऐलान

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

किसानों का आज चक्का जाम का ऐलान




लखीमपुर खीरी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जनपद के कुछ किसान संगठनों ने आज चक्का जाम का ऐलान किया है। उधर, जिला प्रशासन का कहना है कि किसानों के आह्वान को लेकर अधिकारी अलर्ट हैं। किसी के साथ जबर्दस्ती करने पर कार्रवाई होगी।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अमनदीप सिंह ने बताया कि महंगाई पर सरकार खामोश है और सोई हुई है, जिसे जगाने के लिए जगह-जगह चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य जाम गोमती मोड़ मोहम्मदी में संभव है।
उधर, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि वह आज अपने गांव अजान में महापंचायत कर रहे हैं, जिसमें पूर्व आईजी एसआर दारापुरी आ रहे हैं। चक्का जाम पर उन्होंने कहा कि भाकियू टिकैत से उनका रास्ता अलग है।
किसान संगठनों के प्रदर्शन की सूचना पर सभी एसडीएम और सीओ के साथ गोपनीय बैठक कर उन्हें अलर्ट मोड में रहकर किसान प्रतिनिधियों से बात करने को कहा गया है। इस सबसे जनता को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, अधिकारियों को इसका विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है।
- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !