भूमिहीन 26 परिवारों के लिए बन रही गेटेड कॉलोनी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

 भूमिहीन 26 परिवारों के लिए बन रही गेटेड कॉलोन



लखीमपुर खीरी। गोला (कुुंभी) ब्लॉक की ग्राम पंचायत लंदनपुर ग्रंट में अनुसूचित जाति के भूमिहीन 26 परिवारों के लिए गेटेड कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा है। यहां लाभार्थियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। सीडीओ अरविंद सिंह ने बृहस्पतिवार को कॉलोनी में कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।
ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत लंदनपुर ग्रंट में कई परिवार भूमिहीन थे। लिहाजा सीडीओ अरविंद सिंह ने 26 भूमिहीन परिवारों के लिए गेटेड कॉलोनी बनाने का फैसला किया था। इसके लिए ग्राम समाज की 5600 वर्ग मीटर जमीन कॉलोनी के नाम कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। सीडीओ ने कॉलोनी को प्रदेश में मॉडल के तौर पर विकसित करने का खाका खींचा है।
इसमेें 800 वर्ग मीटर का पार्क और एनआरएलएम वर्क शेड बनाया जाएगा। तीन मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क, सभी आवासों के पीछे जैविक खाद बनाने के लिए कंपोस्ट पिट और कैटल शेड बनाए जाएंगे। कॉलोनी में मनरेगा से तालाब बनवाया जाएगा, जिसमें मत्स्य पालन के साथ ही जल संचयन भी होगा।
परियोजना निदेशक रामकृपाल चौधरी ने बताया कि गेटेड कॉलोनी के चारों ओर बाउंड्री बनाई जाएगी और गेट बनेगा। हर घर के सामने 12 फुट का सहन रहेगा। प्रत्येक आवास में पानी की सप्लाई दी जाएगी। कैटल शेड बनाने में करीब एक लाख रुपये व्यय आएगा। बताया कि चार आवासों में छत पड़ गई है। शेष आवासों को पूर्ण कराने के लिए निर्माण कार्य तेज गति से कराया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !