गोला डिपो: अजमेर, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू
गोला गोकर्णनाथ। गोला डिपो से अजमेर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, कौशांबी, दिल्ली, मिर्जापुर आदि के लिए विशेष बस सेवाएं शुरू की गई हैं। इससे होली पर मुसाफिरों को आने जाने में सुविधा होगी।
उधर, दिल्ली में यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर डिपो प्रशासन ने गोला दिल्ली मार्ग पर दस बसें और बढ़ा दी हैं। डिपो इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया कि गोला से अजमेर के लिए सुबह नौ बजे, वाराणसी के लिए एसी बस शाम साढ़े तीन बजे, मिर्जापुर (प्रयागराज एवं विध्यांचल होते हुए) के लिए एसी बस शाम छह बजे, लखीमपुर से मेरठ व मुजफ्फरनगर के लिए शाम साढ़े चार एवं साढ़े पांच बजे, गोला होते हुए लखीमपुर से कौशांबी शाम सवा छह बजे एवं साढ़े सात बजे एसी बस सेवा है। उन्होंने बताया कि बस अड्डे का पूछताछ नंबर 9415791176 है जो सुबह आठ से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगा।