Holi: होली पर रखें इन बातों का ख्याल, लगेंगे स्टाइलिश और ट्रेंडी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
Holi: होली पर रखें इन बातों का ख्याल, लगेंगे स्टाइलिश और ट्रेंडी

होली का त्योहार रंगों का त्योहार है. इस दिन लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले और गुलाल लगाते हैं. रंगों के इस त्योहार पर सभी लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ होली की पार्टी एंजॉय करने के लिए मिठाई खरीदने से लेकर कपड़े खरीदने तक कई सारी तैयारियां करते हैं. इस दिन हर कोई खास दिखना पसंद करता है. तो आइए जानते हैं कि होली के खास मौके पर क्या पहनना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है.

ट्रेडिशनल लुक
पटियाला सूट महिलाओं के लिए बेस्ट होली ड्रेस साबित हो सकती है. यह आरामदायक होने के साथ-साथ ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक देती है.

आंखों का रखें खास ख्याल
आजकल के रंगों में हानिकारक केमिकल का उपयोग किया जाता है.

यह आंखों के लिए हानिकारक होता है. इसलिए आंखों को रंगों से बचाने के लिए आप चश्मे का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे रंगों से सुरक्षा भी मिलेगी और आपका लुक स्टाइलिश भी लगेगा. यदि आप कॉन्टेक्ट लेंस पहनते हैं तो आई ड्रॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा रंगों को साफ करने के लिए हमेशा गर्म पानी का प्रयोग करें.

सही फुटवेयर का चुनाव
अपनी होली की ड्रेस के साथ सही जूतों का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. क्योंकि होली खेलते समय आप पानी के संपर्क में रहते हैं जिससे गिरने का डर होता है. इसलिए जरूरी है कि आप रंग खेलते समय ऐसी चप्पल पहनें जिससे फिसलने का डर बिल्कुल ना हो. ऐसे में फुटवेयर में फ्लिप फ्लॉप सबसे अच्छा ऑप्शन होता है.

बालों का रखें ध्यान
होली के रंगों से त्वचा के साथ-साथ बालों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में बालों को रंगों से बचाने के लिए आप बैंडाना या कैप का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह चीजें आपको रंगों से सुरक्षित रखने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देंगी. आप नारियल के तेल और कैस्टर ऑयल का प्रयोग भी कर सकते हैं.

पुरुषों के लिए ग्राफिक टी शर्ट
होली पर लाइट फैब्रिक वाले कपड़े ज्यादा आरामदायक होते हैं. कॉटन के सूट, कुर्ती, ड्रेस आदि कपड़े ज्यादा कम्फर्टेबल होते हैं. यह होली के रंगों में गीले होने के बाद जल्दी सूख जाते हैं. अपने फेवरेट होली के इस त्योहार पर ग्राफिक टी शर्ट पुरुषों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है. यह आपको स्मार्ट और ट्रेंडी लुक देगी. 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !