एफएसडीए ने रंगीन कचरी, रंगीन बूंदी समेत सात नमूने भरे

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

 लखीमपुर खीरी। होली अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को रंगीन कचरी, रंगीन बूंदी समेत सात खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने महेवागंज में एक दुकान से वनस्पति तेल का नमूना भरा है। पलिया में बेसन और मावा, भीरा में रिफाइंड सोयाबीन तेल व रंगीन लड्डू, स्टेशन रोड तिकोनिया में रंगीन कचरी व ढखेरवा तहसील धौरहरा में रंगीन बूंदी के लड्डू के नमूने भरे हैं। अभिहित अधिकारी ने बताया कि बुधवार को कुल सात नमूने भरे गए। अब तक कुल 61 नमूने भरे जा चुके हैं। संवाद




Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !