खेत गए ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, बाल-बाल बचा

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

खेत गए ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, बाल-बाल बचा

महेशपुर-खीरी।

मोहम्मदी वन क्षेत्र के देवीपुर बीट के गांव सुन्दरपुर झाला निवासी एक किसान पर बुधवार को बाघ ने झपट्टा मारा। इस दौरान किसान बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर वन टीम मौके पर पहुंच गई और बाघ होने की पुष्टि की। विधायक मोहम्मदी लोकेन्द्र प्रताप सिंह भी पीड़ित से मिलने पहुंचे।

बुधवार की सबेरे करीब साढ़े नौ बजे की घटना है। देवीपुर बीट के गांव सुन्दरपुर घमहा घाट निवासी लाल सिंह कठिना नदी के किनारे अपने गन्ने की पताई फैला रहे थे कि अचानक एक बाघ ने इनके ऊपर झपट्टा मार दिया। गनीमत यह रही कि बाघ का निशाना चूक गया और वह नदी की तलहटी में गिर गया। काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया तब जाकर बाघ वहां से भाग गया। रेंजर मोबिन आरिफ डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा, वन दरोगा जगदीश वर्मा, सत्यम सिंह रोहित कुमार, वन रक्षक अजीत सिंह, राजेश कुमार, नरेन्द्र वर्मा मय एसटीपीएफ स्टाफ के साथ पहुंच गए। वन टीम ने बाघ की पुष्टि की है। उधर घटना की खबर सुनकर मोहम्मदी विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह भी लाल सिंह को देखने पहुंचे।



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !