जिले में एक बार फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए इस पर रोक लगाने के लिए डीएम शैलेन्द्र सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक की। वर्चुअल संवाद में डीएम ने व्यापारियों से कोविड से बचाव व सावधानियां, टीकाकरण व मास्क की व्यवस्था पर चर्चा की।
डीएम शैलेंद्र सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्यम व प्रतिष्ठानों में मास्क व थर्मल स्कैनिंग के बिना के प्रवेश ना देने की बात कही। प्रतिष्ठानों पर काम कर रहे खांसी, जुकाम,बुखार एवं श्वास आदि की समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के लिए भेजें। 45 आयु वर्ग के सभी कार्मिक का प्रत्येक दशा में टीकाकरण करवाएं। टीकाकरण कार्ड दिखाने पर ही प्रतिष्ठानों में आने दें।
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बैठक की आवश्यकता के बारे में बताया। कहा कि हम सब की सतर्कता और सावधानी ही कोविड के संक्रमण से बचा सकती है। एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित ने जिले में कोविड की स्थिति के बारे में बताया। वर्चुअल संवाद में व्यापारी सेवक सिंह अजमानी, अनिल शुक्ला, अब्दुल मजीद, अनूप, शिवम राठौर मोहम्मदी, दीपक, संजीव बाथम, आनंद टंडन, अमरपाल सिंह, सचिन गुप्ता, विवेक गुप्ता, गौरव, चांद कुमार जैन समेत अनेकों व्यापारियों ने को कोविड के बढ़ते संक्रमण से बचाव को विचार रखे।