आरोग्य मेला में 1597 लोगों ने कराया परीक्षण कराया, लीं दवा

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

मथुरा। जनपद में रविवार को ग्रामीण क्षेत्र के 25 पीएचसी तथा आठ शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इनमें 1054 लोगों ने कोरोना टेस्ट एवं 1597 ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह के अनुसार आरोग्य मेले में 1597 लोगों ने परीक्षण कराया व दवाएं लीं। कुल 88 एलोपैथी एवं आयुष चिकित्सकों ने लोगों के हेल्थ चेकअप किए। सांस के 155 व पेट से संबंधित 275 लोग पहुंचे। कोरोना के केस बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार अप्रैल से हर रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में हर संभव प्रयास किया जाएगा कि जनपद के दूरदराज वाले इलाकों के ग्रामीणों को अपने आसपास ही कोरोना के लक्षण पर टेस्ट कराने की सुविधा मिले।

इसीलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के एंटीजन टेस्ट कराए गए।

मेले में लीवर से संबंधित 59, शुगर के 47, क्षय रोग संबंधित 06 मरीज पहुंचे। रक्तचाप के मरीज 68, कुपोषित बच्चे तीन, अन्य बीमारियों के 363 मरीजों ने मेलों का लाभ लिया। मेले के दौरान लोगों के ग्रीन कार्ड बनाए गए।

स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने शाम को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला की प्रगति की समीक्षा की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !