कोरोना को रोकने के लिए यूपी सरकार ने किया अलर्ट, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए निगरानी समितियां अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश पहुंचने वाले यात्रियों व अन्य लोगों की मानीटरिंग करें। कोरोना मामलों की मैपिंग कर रणनीतिक निगरानी से ऐसे मामलों का शीघ्र पता चल सकेगा और मरीज को आइसोलेट किया जा सकेगा। किसी भी संक्रमित व्यक्ति से संबंधित 25 लोगों की टेस्टिंग की जाए। निगरानी समितियों के माध्यम से सामुदायिक निगरानी करके कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने आरटीपीसीआर टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

सीएम योगी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर निकलने से पहले अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के संबंध में समीक्षा की।

उन्होंने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के मद्देनजर ग्राम पंचायत तथा म्युनिस्पिल वार्ड स्तर पर निगरानी समितियों का गठन आज ही कर उन्हें सक्रिय करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्टैªटजिक सैम्पलिंग के माध्यम से आरटीपीसीआर के सैम्पल भेजने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड्स की व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलों में इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ट कण्ट्रोल सेन्टर्स को प्रभावी बनाने के निर्देश दिये। सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुसिल अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन सुबह कोविड चिकित्सालय में तथा शाम को इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेन्टर में बैठक कर स्थिति की समीक्षा करें तथा आगे की रणनीति बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से संक्रमित जिन व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, उन्हें लगातार मानीटर किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरन्त अस्पताल में भर्ती कराया जाए। पूर्व निर्धारित प्रोटोकाॅल के अनुसार रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन कर लिया जाए और वे होम आइसोलेशन में रखे गये मरीज के घर दिन में तीन बार विजिट करें। कोरोना संक्रमितों का फौरन पता लगाकर उन्हें आइसोलेट करने से संक्रमण को रोकने में काफी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के लिए कहा जाए। दुकानदार, आटो, टैक्सी और बस ड्राइवर भी अनिवार्य रूप से मास्क पहनें। आटो, टैक्सी तथा बस का प्रयोग उन्हीं यात्रियों को करने दिया जाए, जिन्होंने मास्क पहना हो।

टीकाकरण के टारगेट को हर हाल में पूरा किया जाए बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने टीकाकरण की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने टीकाकरण कार्य की गति को बढ़ाने के भी निर्देश दिए। सभी जिलों में प्रत्येक दिन के लिए निर्धारित टीकाकरण के लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया |

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !