यूपी: कोरोना संक्रमण को देखते हुए कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल भी हो सकते हैं बंद, डीएम करेंगे फैसला

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों भी बंद करने पर विचार किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कोरोना प्रदेश के हर जिलों में उतना सक्रिय नहीं है। जिन जिलों में मामलों में तेजी आ रही है वहां पर जिलाधिकारी कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय बंद करने का आदेश देने के लिए अधिकृत हो सकते हैं या नहीं, इस पर मुख्यमंत्री से वार्ता करके औपचारिक घोषणा होगी।

राजधानी में पत्रकारों में मुखातिब डॉ. शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। मई में ही यह परीक्षाएं शुरू होंगी। मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने सभी बोर्ड के कक्षा आठ तक के स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद करने का आदेश पहले से ही दे रखा है।

मई में पूरी हो जाएंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रदेश में पंचायत चुनाव को देखते हुए यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। बोर्ड की ओर से पंचायत चुनाव पूरा होते ही परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मई में पूरी करने की तैयारी हैं। सूत्रों की मानें तो परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है, एक दो दिन में घोषणा कर दी जाएगी।

यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पहले 24 अप्रैल से 12 मई के बीच होनी थीं, अब पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तीन अप्रैल से शुरू होने और पूरी चुनाव प्रक्रिया दो मई तक पूरी होने के बाद सरकार ने यूपी बोर्ड परीक्षा कराने का फैसला किया है। सूत्रों की मानें तो नए कार्यक्रम के अनुसार मई के पहले हफ्ते से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू होकर मई के अंतिम सप्ताह तक पूरी हो जाएंगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा से ही शुरुआत हो सकती है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !