सीएम योगी ने नाइट कफ्र्यू का समय बदला, जानिए कब तक रहेगी पाबंदी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚


मुजफ्फरनगर। 
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के साथ ही सख्ती होने लगी है। यूपी के 4 जोन के करीब 13 जनपदों में रात्रिकालीन पाबंदी जारी हो चुकी है। ऐसे में इस रात्रिकालीन पाबंदी को और बढ़ाया गया है। अभी तक सवेरे पांच बजे तक पाबंदी लागू की गयी थी, लेकिन आज इसमें एक घंटे का और इजाफा कर दिया गया है। इससे स्पष्ट है कि मुजफ्फरनगर जनपद में भी रात्रिकालीन कफ्र्यू की समयसीमा को बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।

रविवार को मुख्यमंत्री ने शनिवार को लोक भवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में लखनऊ में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। इसमें मुख्यमंत्री ने सख्त आदेश जारी किये हैं।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी तथा प्रयागराज जोन में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में प्रतिदिन कोरोना के 100 या उससे अधिक केस मिल रहे हैं अथवा जहां कुल एक्टिव केसों की संख्या 500 से अधिक है, ऐसे जनपदों में रात्रि 09 बजे से सुबह 06 बजे तक कोरोना कफ्र्यू लगाया जाए।

बता दें कि मुजफ्फरनगर जनपद में पिछले दो दिनों से 100 से ज्यादा कोरोना केस सामने आ रहे हैं और यहां पर एक्टिव केस की संख्या 745 हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि जिला प्रशासन द्वारा शासन के निर्देशों के अनुसार जनपद में रात्रि कफ्र्यू की समय सीमा को बढ़ाया जा सकता है। यहां शनिवार से रात्रि 09 बजे से सुबह 06 बजे तक यह पाबंदी लागू की गयी है। जमियत उलमा ने इस पाबंदी की समय सीमा रात्रि 11 बजे से सवेरे 5 बजे तक करने की मांग की है। ऐसे में राहत मिलने के बजाये और सख्ती की जा सकती है। कफ्र्यू में एक घंटा और बढ़ने की संभावना हैं। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने इस बारे में बताया कि अभी समीक्षा की जा रही है। शासन के निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। शासन के निर्देशों पर डीएम द्वारा निर्णय लिया जायेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !