स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ की टीम ने जीता मैच

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

जिगना। lmp News 

फ्लड लाइट रोशनी में हुई राज्य स्तरीय दो दिवसीय रात्रि कालीन वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ की टीम ने लगातार तीन सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में कमासिन मिर्जापुर की टीम को पराजित कर चमचमाती ट्राफी पर कब्जा जमाया। आयोजकों ने विजेता टीम के खिलाडि़यों को आकर्षक उपहार भेंट कर सम्मानित किया। डाक्टर जेपी सिंह लालमणि सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहसड़ा के खेल मैदान में बीती रात तीन सेटों तक चले प्रतियोगिता के फाइनल मैच में 25 - 12, 20 - 25, 25 - 8 के अंतर से स्पोर्टस हास्टल लखनऊ की टीम ने कमासिन की टीम को मात दी। मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने विजेता टीम के कैप्टन को चमचमाती ट्राफी सौंपी।


उपजेता टीम के अमन सिंह को बेस्ट ऑफ टूर्नामेंट घोषित किया गया। वहीं अपनी लाजवाब सर्विस से विपक्षी खिलाडि़यों को पस्त करने वाले हिमांशु चौबे को आयोजकों की ओर से विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। आरपीएफ के खिलाड़ी गया प्रसाद तिवारी तथा रवींद्र प्रताप सिंह मैच रेफरी रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने खिलाडि़यों व दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया। राघव प्रताप सिंह, अमित सिंह, पप्पू यादव, अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !