बीमार बहू को अस्पताल लेकर गई सास कोरोना संक्रमित

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

पीलीभीत/पूरनपुर। lmp News 

लखनऊ के एक अस्पताल में बीमार बहू का उपचार कराने गई सास में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनको घर बुलाकर होम आइसोलेट किया है। उनके संपर्क में रहे व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। टीम ने कोरोना संक्रमित महिला के परिवार वालों को सीएचसी पहुंचकर कोरोना की जांच कराने को कहा है।

वहीं जिले में तीन और नए केस मिले हैं। इनमें एक चार साल का बच्चा भी पॉजिटिव है।

कोरोना की दूसरी लहर में पूरनपुर में आए दिन नए केस सामने आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। गुरुवार की देर रात आई कोरोना जांच रिपोर्ट में पूरनपुर के गांव नहरोसा की एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एमओआईसी डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि महिला अपनी बीमार बहू के साथ लखनऊ के एक अस्पताल में गईं थी। वहां पर मरीज और उसके साथ गए सभी लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। इसमें मरीज की सास कोरोना संक्रमित पाई गईं। मरीज और अन्य व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव रही। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज को होम आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में रहे व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। घर के सभी सदस्यों को पूरनपुर सीएचसी में जांच कराने को कहा गया है। वहीं सीवीनॉट से जहानाबाद में एक औ भूडा कैमोर अमरिया में भी एक संक्रमित मरीज मिला है। इनके अलावा बरखेडा के वार्ड नौ में साल का बच्चा संक्रमित पाया गया है।

--------

कांट्रेक्ट ट्रेसिंग को लेकर अभियान चल रहा है। बारीकी से जानकारी की जा रही है। ताकि कहीं कोई लापरवाही न हो। नियमित तय जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। - डॉ.सीएम चतुर्वेदी, नोडल अधिकारी कोविड।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !