दुकानों में हिस्सा मांगने पर देवर ने भाभी की गोली मारकर की हत्या

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚


दो दुकानों में हिस्सेदारी मांगने पर झज्जर रोड स्थित मायना गांव के ड्रेन के पास देवर ने भाभी की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। आरोपी देवर इसी विवाद में 2014 में भाभी के बेटे की भी हत्या कर चुका है। जिसमें वह उम्रकैद की सजा भुगत रहा है। हाल ही में वह पैरोल पर आया था और रविवार सुबह भाभी की भी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीजीआई भिजवाया गया। जहां परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में फूलकंवार ने बताया कि वह खेड़ी सांपला का रहने वाला है और बीएसएफ से रिटायर्ड है।

वे दो भाई व दो बहन है। छोटी बहन सरोजबाला (53) थी, जिसके पति चंद्रहास की पहले ही मौत हो चुकी है। बहन को दो बेटे थे, जिसमें बड़े बेटे परमजीत की बीमारी से करीब ढाई साल पहले मौत हो चुकी है। छोटे बेटे नवीन की करीब 8 साल पहले बहन के देवर सूरजमल निवासी मायना ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। फूलकंवार ने बताया कि नवीन की हत्या के जुर्म में सूरजमल उम्रकैद की सजा भुगत रहा है। वह हाल में पैरोल पर आया हुआ था। उसने बताया कि एकता कॉलोनी में दो दुकानें सरोजबाला के सास व ससुर के नाम थी, जिसे सूरजमल ने बेच दिया था। इस दुकानों में सरोजबाला अपना हिस्सा मांग रही थी। सूरजमल ने हिस्सा नहीं दिया। इसके कारण दोनों में रंजिश थी। 3 अप्रैल को सरोजबाला ने अपने भाई फूलकंवार को फोन कर बताया कि सूरजमल से जान का खतरा है। सूचना मिलते ही फूलकंवार मायना स्थित अपनी बहन के घर पहुंचा। रविवार सुबह करीब 9 बजे सरोजबाला गंदे नाले की पटड़ी पर घूमने के लिए गई थी। उसके पीछे-पीछे भाई फूलकंवार भी गया था। इसी दौरान वहां सूरजमल अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर आया और देखते ही देखते सरोजबाला को गोली मारकर फरार हो गया। इससे सरोजबाला की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी सूरजमल ने वर्ष 2014 में इन्हीं दो दुकानों के विवाद में अपने भतीजे की हत्या की थी। जिसमें वह उम्रकैद की सजा भुगत रहा है। अब फिर इन्हीं दुकानों की हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद में उसने भाभी की भी हत्या कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !