इस नंबर पर एसएमएस भेजकर घर बैठे पता कीजिए अपना बिजली का बिल

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚


लेसा ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एसएमएस बिल सेवा शुरू की है। इसके लिए उपभोक्ता मोबाइल पर विभाग को मैसेज भेजकर अपना बिजली का बिल जान सकेंगे। मुख्य अभियंता (सिस गोमती) मधुकर वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल नंबर से अपने बिल के कनेक्शन का 10 अंको का खाता संख्या लिखकर 5616195 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को उनके बिल के बारे में जानकारी मिल जायेगी।

बिजली उपभोक्ता खुद डाउनलोड करें बिल

बिजली उपभोक्ता अब खुद अपना बिल डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य अभियंता (ट्रांसगोमती) प्रदीप कक्कड़ ने बताया कि apps.uppcl.org पर जाकर अपना विद्युत खाता संख्या फीड करना होगा।


.इसके बाद तत्काल विद्युत बिल आ जायेगा। अभी तक उपभोक्ताओं को बिल की जानकारी के लिए विद्युत कार्यालय या ई-सुविधा केंद्र जाना पड़ता था।

Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !