Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर बदलेगा मौसम, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम में बन रहे एक ताजा विक्षोभ के कारण आज यानी 5 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है. वहीं इस तूफान के प्रभाव से 4 से 8 अप्रैल के बीच जम्मू और कश्मीर लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में व्यापक बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. यही नहीं इससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के विभिन्‍न इलाकों में ओलावृष्टि के साथ साथ बारिश होने की संभावना है.

IMD के भविष्यवाणी के अनुसार 6 से 7 अप्रैल को मौदानी इलाकों जैसे पंजाब, उत्तर हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी, तूफान के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि देश के दो अलग अलग भागो में एक साथ चक्रवात उठ रहे हैं जिससे कई राज्यों के मैसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.


,एक साइक्लोन छत्तीसगढ़ के ऊपर उठ रहा है जबकि दूसरा चक्रवाती संचलन झारखंड और इससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर उठ रहा है. इसके प्रभाव में, अगले 24 घंटो के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश हो सकती है. वहीं अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम राजस्थान में और अगले चार दिनों के दौरान विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में हीट वेव की स्थिति की उम्मीद है.

इन इलाकों में हीट वेब की संभावना

वहीं IMD के अनुसार, जब किसी भी राज्य का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा हो या किसी क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40 ° C से ज्यादा हो, वहां हीट वेव रिकॉर्ड किया जाता है. हीटवेव तभी घोषित किया जाता है जब किसी स्टेशन का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों के लिए कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हीटवेव को तब भी घोषित किया जा सकता है जब सामान्य अधिकतम तापमान के बावजूद वास्तविक अधिकतम तापमान 45 ° C या इससे अधिक रहता है.

इन क्षत्रों में हो सकता है येलो अलर्ट

वहीं उच्च पर्वतीय भागों में चार से आठ अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच, छह और सात अप्रैल को ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ स्थानों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान की मानें तो प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा,सिरमौर में पांच तथा छह अप्रैल को भारी बारिश, तूफान व ओलावृष्टि होगी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !