तांत्रिक संग फरार हुई तीन बेटियां की मां, बाबा के चंगुल से भाकर पिता के पास पहुंची नाबालिग बोलीं, पापा छोटी बहन को बचाओ

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

तांत्रिक बाबा के चंगुल से भाग कर नाबालिग अपने पिता के साथ ही एसएसपी कार्यालय पहुंची। जिसने कहा कि उसकी छोटी बहन को बचा लो। नाबालिग की आरोपी मां तीन बेटियों को नशा देकर तांत्रिक बाबा के साथ दो माह पहले फरार हुई थी। वहीं बाबा और उसके बेटो पर नाबालिग के साथ रेप का प्रयास करने का भी आरोप है। अलीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था। जिसके एक बाबा से अवैध संबंध थे। 24 जनवरी की रात आरोपी पत्नी ने पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके साथ ही बाबा, उसके बेटे व तीन चार अज्ञात लोगों की मदद से तीन बेटियों और घर का जेवर साथ लेकर चली गई। जिसके बाद वह बदनामी के डर से बेटियों को ढूंढता रहा।

24 मार्च को किसी तरह उनकी बड़ी बेटी और सबसे छोटी बेटी वहां से भाग कर वापस आई। पीड़ित के मुताबिक बेटी ने उसे बताया कि वह लोग उसे गाजियाबाद ले गये थे। जहां बाबा और उसके बेटो ने रेप करने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर आरोपी बाबा ने उसे कई दिनों तक कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद किसी तरह वह बचके छोटी बहन के साथ गांव भाग आई। पीड़ित ने बताया कि अब बाबा और उसकी पत्नी लगातार फोन पर धमकी दे रहे है और बेटियों को वापस मांग रहे है। वहीं उसकी एक बेटी उनके पास ही है और उसकी जान खतरे में है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में बेटी को वापस दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

बेचने की कर रहे थे आरोपी बाबा और मां बाते
पीड़ित की बेटी के मुताबिक आरोपी मां और तांत्रिक बाबा उसका इंस्तेमाल कर बेचने की बात कर रहे थे। वहीं उसकी छोटी बहन को भी आरोपी बेच देंगे। मां और बाबा की यह बात सुनने के बाद उसने भागने का मन बनाया था।

मां ने उठाई थी बाबा पर चप्पल फिर हो गई मोहब्बत
पीड़ित के बेटे ने बताया कि जब बाबा संपर्क में आया था तो वह उसकी बहन पर गलत नजर रखता था। जिसके बाद मां ने आरोपी तांत्रिक बाबा पर चप्पल उठाई थी। जिसके बाद उसने मां को कब्जे में लिया और दोनों को मोहब्बत हो गई। इसके बाद आरोपी बहन से वहीं खुंदस निकाल रहा है।


Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !