कंकरखेड़ा में पार्क से बच्चे के अपहरण का प्रयास, हड़कंप

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

गोविंदपुरी स्थित पार्क से एक सात साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास किया गया। कार सवार लोगों ने बच्चे को ले जाने का प्रयास किया तो वह भागकर अपने घर में घुस गया। शोर मचा तो आरोपी फरार हो गए।

गोविंदपुरी निवासी महिला ने बताया कि उसका तीन साल से अपने ससुराल वालों से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। तब से वह अपने बेटे के साथ मायके में रह रही है। देर शाम उसका बेटा घर के बाहर पार्क में खेल रहा था। इस दौरान उसका पति चार लोगों के साथ कार में आया और बच्चे को आवाज देकर बुला लिया। जब वह उसे कार में ले जाने लगे तो बच्चा उनसे छूटकर घर में भाग आया। जानकारी पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री सरला शर्मा मौके पर पहुंची और पुलिस को बुला लिया।


देर रात पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। वहीं इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !