गुप्ता बंधुओं ने भूचाल ला दिया था साउथ अफ्रीका की सियासत में

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

साउथ अफ्रीका की रिजर्व बैंक ने सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं के 9.75 करोड़ जब्त किए हैं तो एक बार फिर चर्चाओं में हैं। एक समय था कि गुप्ता बंधुओं ने सहारनपुर जैसे शहर से निकल कर साउथ अफ्रीका की सत्ता तक को हिला कर रख दिया था। हालात यह रहे थे कि गुप्ता बंधुओं के कारण ही साउथ अफ्रीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा को पद से भी हाथ धोना पड़ा था।

सहारनपुर की गलियों में खेल-कूद कर बढ़े हुए अजय गुप्ता, अतुल गुप्ता और राजेश गुप्ता के पिता की किराना की दुकान थी। गुप्ता बंधुओं ने सहारनपुर के जेवी जैन कॉलेज से पढ़ाई की। सबसे बड़े अजय गुप्ता ने बीकॉम किया और फिर सीए का कोर्स किया। जबकि अतुल गुप्ता ने बीएससी की और कंप्यूटर हार्डवेयर और असेंबलिंग का कोर्स किया।


छोटे भाई राजेश गुप्ता ने बीएससी की। तीनों ने शुरू में तो पिता के कारोबार में हाथ बंटाया।

25 साल पहले छोड़ा था सहारनपुर

गुप्ता बंधुओं ने पहले तो पिता के कारोबार में हाथ बंटाया, लेकिन उसके बाद करीब 25 साल पहले बिजनेस करने के इरादे से साउथ अफ्रीका चले गए। वहां पर सहारा कंप्यूटर की कंपनी खोली। उसके बाद उनका कारोबार वहां ऐसा फैला कि वो वहां के बड़े धनी कारोबारी परिवारों में शुमार होने लगे।

कारोबार बढ़ा तो गुप्ता बंधुओं का साउथ अफ्रीका के सियासी गलियारों में भी रसूख बढ़ने लगा। हालात यहां तक पहुंच गए कि गुप्ता बंधु साउथ अफ्रीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा के खासे निकट हो गए। आरोप हैं कि जैकब जुमा के जरिए उन्होंने सोने की खदानों समेत तमाम सरकारी ठेके प्राप्त किए। हालांकि बाद में जैकबु जुमा की पार्टी में गुप्ता बंधुओं के खिलाफ आवाज उठने लगी। परिणाम यह रहा कि फरवरी 2018 को जैकबु जुमा को राष्ट्रपति की कुर्सी तक गंवानी पड़ी ।

-बेटों की शादी को लेकर भी रहे चचार्ओं में

सहारनपुर से निकल कर साउथ अफ्रीका तक डंका बजाने वाले गुप्ता बंधु अपने दो बेटों की शादी को लेकर भी खासे चर्चा में रहे थे। उन्होंने उत्तराखंड के ओली में जून 2019 में बेटों की शादी की थी। शादी जहां करोड़ों रुपये के खर्च को लेकर खासी चर्चा में रहीं, वहीं औली के पयार्वरण के नाम पर छेड़छाड़ को लेकर भी मामला अदालत तक जा पहुंचा था। इस शादी में देश और विदेश की तमाम सियासी और सिनेमा जगत की हस्तियों ने शिरकत की थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !