(केजे श्रीवत्सन) पाली: शहर में एक IPS का खौफ लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा। वो कभी होटल में जाकर धौंस के बल पर लजीज खाना खाता था तो कभी बस में मुफ्त में सफर करता था। लोग इस IPS से परेशान हो गए थे। अचानक इसकी करतूत की जानकारी पुलिस तक पहुंची।
जब पाली पुलिस ने जांच की तो पता चला कि IPS फर्जी है। यानी वो वर्दी पहनकर वॉकी-टॉकी हैंडसेट, फर्जी आईकार्ड लेकर खुद को IPS कहता था और सीबीआई का अधिकारी बताता था। पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी पूसाराम पुत्र रामचंद्र जाति भार्गव को पकड़ा गया है।
ये खुद को आईपीएस बताकर वर्दी में पाया गया।
इसके पास राजवीर शर्मा के नाम पुलिस अधीक्षक सीबीआई कार्यालय अन्वेषण ब्यूरो जोधपुर के नाम आई कार्ड के अलावा बैजेज, पिस्टल कवर में एयरगन समेत एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।