ग्राम पंचायत वसलीपुर के प्रधान प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़ करने एवं धमकी देने का मामला
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत वसलीपुर के प्रधान प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़ करने एवं धमकी देने के मामले में बिजुआ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके पुत्र सहित आठ नामजद एवं 20-25 अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज हुआ है।

बिजुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत वसलीपुर के प्रधान प्रत्याशी ओमकार सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में लिखा कि रात के समय गांव नाथूपुर में जनसंपर्क के समय गांव में पहले से मौजूद प्रतिद्वंद्वी एवं बिजुआ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रीतेंद्र सिंह, शाहबाज सिंह, सुखवंत सिंह, इलियास, सतनाम सिंह, जगराज सिंह, सुशील, विनोद सहित 20-25 अज्ञात लोगों ने घेरकर गांव से भाग जाने की धमकी दी।
इस पर जब गाड़ी में बैठने लगा तो इन लोगों ने शीशे तोड़ दिए। ओमकार सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद एवं 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच क्षेत्रीय उप निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी को सौंपी है, जबकि पुलिस ने दूसरे पक्ष की रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है, जो भी पक्ष दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद कुमार पांडे कोतवाली निरीक्षक गोला
रैली निकालने पर प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संपूर्णानगर।

इलाके के पढुआ त्रिकोलिया में आचार संहिता का उल्लंघन कर भारी संख्या में लोगों के साथ रैली निकालने पर प्रत्याशी के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पढुआ त्रिकोलिया में प्रधान पद के प्रत्याशी राम सहाय ने कोविड-19 के नियमों व अचार संहिता का उल्लंघन करते हुए भीड़ के साथ रैली निकालने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
नवागत थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि प्रधान पद के प्रत्याशी ने भीड़ एकत्रित कर गांव में रैली निकाली थी।
इसे लेकर परसपुर चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने प्रधान पद के प्रत्याशी सहित अन्य 50 लोगों के खिलाफ कोविड-19 के नियमों व आचार संहिता के उल्लंघन में मामला दर्ज किया है। संवाद