सिंगाही और निघासन में हुई मोबाइल लैब से जांच
लखीमपुर खीरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की मोबाइल लैब से सिंगाही और निघासन में खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की गई। दोनों बाजारों में 68 नमूनों की जांच की हुई, जिसमें 16 नमूने मानकों की कसौटी पर फेल हो गए। फेल होने वाले नमूनों में ज्यादातर बेसन, आरओ पानी, जीरा शामिल है।

अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि मोबाइल प्रयोगशाला का आवंटन दो दिन के लिए किया गया था। इस क्रम में लैब में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विवेक वर्मा ने सिंगाही बाजार व निघासन मार्केट में कुल 68 खाद्य पदार्थों की जांच कराई गई, जिसमें 16 खाद्य पदार्थ (बेसन, आरओ पानी, जीरा आदि) मानक विरुद्ध पाए गए।