Lakhimpur Kheri : ‘योग धर्म नहीं, बल्कि निरोगी जीवन जीने की कला’

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गुरुनानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज में हुई गोष्ठी
लखीमपुर खीरी। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बुधवार को गुरु नानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज में निरोगी बनने के लिए जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक ने कहा कि योग कोई धर्म नहीं है, बल्कि जीवन जीने की कला है।
गोष्ठी में हाइम योग संस्था की प्रशिक्षक प्रगति बरनवाल ने बताया कि विश्व में सामान्य स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच एवं उनकी गुणवत्ता के मामले में भारत 145वें पायदान पर है।

 स्वास्थ्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए ही पूरे विश्व में योग, एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रशिक्षक नुपुर गुप्ता ने बताया कि योग कोई धर्म नहीं है, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। इसका लक्ष्य स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन है। योग करने से व्यक्ति को मन, शरीर एवं आत्मा को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर बीमार नहीं होता। इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, प्रज्ञा योग, अनुलोम विलोम, प्राणायाम, भ्रामरी आदि का निरंतर अभ्यास करना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. मीनाक्षी तिवारी, उपप्रधानाचार्या करमजीत कौर, हाइम योग संस्था के प्रिंसरंजन बरनवाल एवं शिक्षिका संजू वर्मा, अंजू वर्मा, बबिता, प्रीति शुक्ला, खुशी वर्मा, शुभम सिंह, पारुल सिंह आदि छात्राएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !