Lakhimpur Kheri : काठमांडू के चिड़ियाघर में छोड़ा गया आदमखोर बाघ

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिला से लगे बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज पार्क में बेहोश कर पकड़े गए आदमखोर बाघ को काठमांडू के ललितपुर चिड़ियाघर में छोड़ दिया गया है।

पार्क के वार्डेन विष्णु प्रसाद श्रेष्ठ ने बताया कि चार अप्रैल को कैलाली जिला की सीमा से लगे बर्दिया पार्क में गैंडा गणना का कार्य कर रहे हाथी दल में शामिल एक महावत पुलिसराम थारू पर को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। 

बाघ को पकड़ने के लिए जिला डिवीजन कार्यालय और राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण कोष की टीम लगी थी और उसी रात बाघ को बेहोश कर पकड़ लिया गया था। बाघ को काठमांडू के ज्वाला खेल स्थित ललितपुर चिड़ियाघर गाड़ी से लाया गया।

 यहां उसे वन व वातावरण मंत्री प्रेम बहादुर आले के सामने चिड़ियाघर में छोड़ा गया है। वन मंत्री ने कहा कि पार्क के आसपास आबादी क्षेत्र है, जिससे आए दिन बाघ द्वारा हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और बाघ मनुष्यों पर हमला कर नरभक्षी हो रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !