Lakhimpur Kheri :350 नए कोरोना संक्रमित मिले, 2795 कुल सक्रिय मरीज

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के नए केस मिलने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को भी 350 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिससे अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 2795 हो गई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 627 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 44 पॉजिटिव व 583 निगेटिव हैं। वही अन्य लैब व एंटीजन से 306 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।

लखीमपुर तहसील में सबसे ज्यादा 190 संक्रमित मिले हैं। ब्लॉक नकहा में एक, ब्लॉक फूलबेहड़ में 11, ब्लॉक ईसानगर में सात, ब्लॉक धौराहरा में 12, ब्लॉक निघासन में चार, ब्लॉक रमियाबेहड़ में एक, ब्लॉक बांकेगंज में 29, ब्लॉक पसगवा में 30, ब्लॉक मितौली में 15, ब्लॉक कुंभी में 11, ब्लॉक पलिया में 14, ब्लॉक बिजुआ में तीन, ब्लॉक बेहजम में नौ, ब्लॉक मोहम्मदी में 13 संक्रमित मिले हैं। अब तक कुल 10,844 मरीज मिले हैं, जिनमें से 7940 मरीज ठीक हो चुके हैं। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !