Lakhimpur Kheri : खखरा में सोमवार की रात एक बजे तक हुआ हंगामा

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
चपरतला। पसगवां के खखरा ग्राम पंचायत में चुनाव खत्म होने के बाद पीठासीन अधिकारी के मतपेटी ले जाने के मामले में सोमवार की देर रात तक हंगामा होता रहा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पथराव किया था, जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश सिंह मामूली घायल हुए थे।

मैगलगंज थाना क्षेत्र के खखरा ग्राम पंचायत की बूथ संख्या सात और आठ पर मतदान के बाद जब बक्से सील हुए तो मतदान कर्मी मतपेटियां निजी वाहन से लेकर भाग गया। ग्रामीणों को जैसे ही खबर हुई, वे मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने स्थिति संभालने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण दोबारा चुनाव को लेकर अपनी बात पर अड़े रहे।

स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी मितौली ने ग्रामीणों को समझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन ग्रामीण जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने व दोबारा चुनाव कराने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर समझाने के बाद भी जब ग्रामीण उग्र बने रहे तो, मौके पर भारी पुलिस बल बुला लिया गया। देर रात्रि में एसडीएम के कड़े तेवर देख ग्रामीणों ने हंगामा बंद किया और अपने अपने घर रवाना हो गए। इस बाबत क्षेत्रीय लेखपाल राणा का कहना है कि पीठासीन अधिकारी अपनी बाइक पर मतपेटी लेकर जमा करने के लिए चला गया था। ग्रामीणों को समझा कर शांत कर दिया गया है। संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !