धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय महानगरों से लौटने वाले नेपालियों का कोविड पॉजीटिव होने का सिलसिला जारी है। रविवार को भारत से लौटने वाले 36 नेपाली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
नेपाल प्रशासन की ओर से बार्डर पर हेल्थ डेस्क बनाया गया है। जिसमें स्वास्थ्यकर्मी आने वाले नेपाल के लोगों की एंटीजन जांच कर रहे हैं। रविवार को भारत के विभिन्न महानगरों से 845 नेपाली लोगों की एंटीजन जांच की गई, जिसमें 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें धनगढ़ी में बनाए गए कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सशस्त्र पुलिस बल कंचनपुर के एसपी वीरेंद्र बहादुर ऐर ने बताया कि स्वदेश लौटने वाले सभी नेपाली के साथ ही भारतीय नागरिकों को बार्डर पर पीसीआर जांच के बाद ही नेपाल में प्रवेश दिया जा रहा है। संवाद
3468 लोगों ने लगवाया कोविड-19 का टीका
पलियाकलां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए लोग उमड़ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 28 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। तब से चार अप्रैल तक 3468 लोगों ने पहला व दूसरा टीका लगवाया है।
2770 लोगों ने केवल पहला टीका ही लगाया है। सोमवार को भी टीकाकरण कराने के लिए 45 वर्ष से ऊपर के लोग अस्पताल पहुंचे। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने दूसरा टीका लगवाया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सीएचसी पलिया के साथ ही संपूर्णानगर, खजुरिया, गौरीफंटा, मझगईं आदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण हो रहा है। संवाद

210 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
ममरी। ब्लॉक कुंभी गोला क्षेत्र के गांव परेली में लगे आयुष्मान भारत जन आरोग्य शिविर में डॉ. वाईडी वर्मा, फार्मासिस्ट विवेक शर्मा, डब्ल्यूएचओ गौरव श्रीवास्तव और बबली की मौजूदगी में 70 लोगों और ब्लॉक मोहम्मदी क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में लगे शिविर में डॉ. सत्यकुमार, एएनएम सीमा चौधरी की मौजूदगी में 140 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। संवाद