Lakhimpur Kheri : कई बूथों पर रात आठ बजे तक पड़े वोट, 77.98 प्रतिशत हुआ मतदान ..

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई। सोमवार को कई बूथों पर रात आठ बजे तक वोट डाले गए। सभी 4495 पोलिंग बूूथों पर कुल 77.98 प्रतिशत मतदान हुआ। अपने गांव की सरकार बनाने के लिए 21,59,952 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

15 ब्लॉकों में से नकहा ब्लॉक में सबसे अधिक 82.50 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बांकेगंज ब्लॉक में सबसे कम 70.12 प्रतिशत वोट डाले गए।
15 ब्लॉकों में कुल 27,69,995 मतदाताओं को ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के प्रत्याशियों का चुनाव करना था, जिसमें 77.78 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बावजूद मतदान पर कोई खास असर नहीं पड़ा, बल्कि पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई स्थानों पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होने से तीन बैलट पेपर मतदाताओं को दिए गए। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को ब्लॉक मुख्यालयों पर स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा निगरानी में रखा गया है, जहां पर वोटों की गिनती दो मई 2021 को की जाएगी। प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के परिणामों की घोषणा ब्लॉक स्तर पर संबंधित आरओ द्वारा की जाएगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य पदों के परिणामों की घोषणा जिला मुख्यालय पर आरओ/सीडीओ के द्वारा की जाएगी।

ब्लॉकवार मतदान का प्रतिशत
ब्लॉक मतदान प्रतिशत
लखीमपुर 79.69
बेहजम 80.47
फूलबेहड़ 80.46
नकहा 82.50
गोला 80.10
बिजुआ 81.70
बांकेगंज 70.12
मोहम्मदी 80.06
मितौली 75.30
पसगवां 76.32
धौरहरा 76.50
पलिया 71.15
निघासन 79.40
ईसानगर 80.10
रमियाबेहड़ 75.40

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !