एफएमसीजी कंपनियों को कोरोना में हो रहा मुनाफा, नेस्ले इंडिया ने 25 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
नई दिल्ली. कोरोना काल में एफएमसीजी कंपनियों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है. इसी कड़ी में नेस्ले इंडिया (NESTLE INDIA) को वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में 602.2 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है. इसे देखते हुए कंपनी ने शेयर धारकों के लिए 25 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.
कंपनी के बारे में जनवरी-मार्च तिमाही में 600 करोड़ रुपए का मुनाफा होने का अनुमान लगाया गया था. अब फाइनल नतीजे में अनुमान से ज्यादा मुनाफा हुआ है. बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 525.4 करोड़ रुपए पर रहा था. प्रतिशत में देखें तो चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 14.6 फीसदी और आय में सालाना आधार पर 8.6 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है.
पढ़ें : आपको यह शौक है तो महज एक रुपए से बना सकते हैं 10 करोड़ रुपए, जानिए कैसे

तिमाही में नेस्ले इंडिया की आय 3,610.8 करोड़ रुपए रही साल 2021 (कैलेंडर ईयर 2021) की पहली तिमाही में नेस्ले इंडिया की आय 3,610.8 करोड़ रुपए रही है. जबकि इसके 3,623 करोड़ रुपए रहने का अनुमान लगाया गया था.

बता दें कि साल 2020 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 3,325.8 करोड़ रुपए रही थी. साल 2021 की पहली तिमाही में नेस्ले इंडिया का एबिटडा पिछले साल के 793.8 करोड़ रुपए से बढ़कर 929.8 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. जबकि इसके 901 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था.

बीते साल का अंतिम डिविडेंड का भी होगा भुगतान
कंपनी ने शेयर धारकों के लिए 25 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है. वित्त वर्ष 2021 के लिए घोषित अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 19 मई से/को किया जाएगा. इसी समय 2020 के अंतिम लाभांश का भी भुगतान किया जाएगा. वहीं, साल 2021 की पहली तिमाही में नेस्ले इंडिया का एबिटडा मार्जिन पिछले साल के 23.9 फीसदी से बढ़कर 25.8 फीसदी पर पहुंच गया है. जबकि इसके 24.9 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था.

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !