सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज के मालिक दिलीप संघवी हैं। दिलीप संघवी के दौलत की बात करें तो फिलहाल 11 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। फोर्ब्स के मुताबिक वह देश के टॉप 10 अमीरों में शामिल हैं। आपको बता दें कि दिलीप संघवी ने साल 2015 में दौलत के मामले में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया था। वह, एक फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर के बेटे हैं। उन्होंने पिता से 200 डॉलर के उधार लेकर फार्मा सेक्टर में एंट्री ली।
बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 243.62 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,705.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 529 अंक तक मजबूत होकर दिन के उच्चतम स्तर तक चला गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार के दौरान 167 अंक से अधिक मजबूत होकर 14,500 के स्तर को छू गया था। लेकिन बाद में बढ़त बरकरार नहीं रह सकी और अंत में यह 63.05 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,296.40 अंक पर बंद हुआ। ()
सेंसेक्स के जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें अल्ट्रा टेक सीमेंट, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और एचयूएल शामिल हैं। इनमें 4.7 प्रतिशत तक की गिरावट आयी। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयरो में बजाज फिनसर्व, डा. रेड्डीज, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो और मारुति शामिल हैं।