धौलाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी इस्ते की डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त की गई

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
पिलखुवा। धौलाना पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट से संबंधित आरोपी इस्ते उर्फ इफ्तेखार के धौलाना कस्बे धौलाना में बने मकान जिसकी कीमत लगभग 1.5करोड़ को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अटैच किया गया है। सीओ डॉ.तेजवीर सिंह ने बताया कि इस्ते उर्फ इस्तेखार निवासी बझैड़ा कलां का धौलाना कस्बा स्थित मकान 421.68वर्ग मीटर जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ को तहसीलदार संजय सिंह,की उपस्थिति में जिला मजिस्ट्रेट हापुड़ के आदेश पर जब्त कर एसडीएम धौलाना अरविन्द द्विवेदी को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया है। हिस्ट्रीशिटर इस्ते उर्फ इस्तेखार पर हत्या,हत्या के प्रयास,गैंगस्टर, गुंडा एक्ट आदि समेत 47 मामलें दर्ज है।

सीओ ने बताया कि इस्ते उर्फ इस्तेखार पर धारा 14(1)गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत धौलाना स्थित संपत्ति की कूर्की कर नोटिस चस्पा किया है। मनादी भी करा दी है। इसमें अब आरोपी को तीन माह के अंदर अपनी संपत्ति को अर्जित करने के लिए साबित करना पड़ेगा कि इसने कहां से धन अर्जित कर यह संपत्ति बनाई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !