MP: जेल से छूटते ही दुष्कर्म के आरोपी ने रेप पीड़िता को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

मध्य प्रदेश में रीवा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक जेल से छूट कर बाहर आए रेप के आरोपी ने रेप पीड़िता को जिंदा जला कर मारने की कोशिश की. इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. जबकि पीड़िता को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (प्रतीकात्मक फोटो)


दरअसल, ये मामला रीवा जिले के मऊगंज कस्बे नरैनी पहाड़ का है.

जहां दरिंदगी के आरोप में जेल पहुंचने के बाद भी राजेश यादव की हैवानियत कम नहीं हुई. शुक्रवार की रात राजेश यादव एक बार फिर पीड़िता के घर पहुंचा और घर के बाहर सो रही युवती के ऊपर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा दी.(प्रतीकात्मक फोटो)

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता का 3 साल पहले रेप किया था, जिसके बाद आरोपी राजेश यादव जेल हो गई थी. हाल ही में आरोपी जेल से बाहर था. इसके बाद उसने इस खतरनाक साजिश को अंजाम दिया. (प्रतीकात्मक फोटो)


इस घटना में पीड़िता 80 फीसदी जल गई है. उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टर पीड़िता का इलाज करने में लगे हुए हैं. (प्रतीकात्मक फोटो)

एएसपी विजय डाबर का कहना है कि पुलिस ने आरोपी राजेश यादव पर हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस लगातार फरार आरोपी की तलाश कर रही है. पुलिस जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसपर कड़ी कर्रवाई करेगी. (प्रतीकात्मक फोटो)

Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !