तिकुनियां। ग्राम पंचायत रायपुर के श्रद्धालु मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए साइकिल से रवाना हुए हैं। तिकुनियां के गांव रायपुर से सुबह करीब आठ बजे सभी श्रद्धालु निवर्तमान प्रधान जोड़ी लाल के आवास पर इकट्ठा हुए। वहीं, से ग्रामीणों ने साइकिल यात्रियों के जत्थे को रवाना किया।
श्रद्धालु 250 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर मां पूर्णागिरी के दर्शन करेंगे। जत्थे में रंगीला, काशीराम गौतम, अनिल, छोटेलाल और सुशील शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने बताया कि रायपुर से साइकिल से चलकर चंदन चौकी पहुंचेंगे और फिर चंदन चौकी से धनगढ़ी के लिए रवाना होंगे। धनगढ़ी में विश्राम कर मां के दर्शन के लिए जाएंगे और एक हफ्ते बाद लौटेंगे। संवाद