Lakhimpur Kheri : न चेते तो बन सकती है रात में कर्फ्यू की स्थिति

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। जिले में संक्रमितों की संख्या दिन पर दिन बढ़ने लगी है, इसके बावजूद हर तरफ लापरवाही हो रही है। ऐसे में जिले पर भी नाइट कर्फ्यू के बादल मंडराने लगे है, जिस पर व्यापारियों कि धड़कने तेज हो गई हैं उन्हें कारोबार प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। इसके बावजूद संक्रमण को लेकर न तो व्यापारी जागरूक हैं और न ही आम नागरिक। इसका उदाहरण दुकानों और प्रतिष्ठानों से बिना मास्क नो एंट्री नोटिस के गायब होने से भी समझा जा सकता है।

कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए प्रदेश के कई महानगरों में नाइट कर्फ्यू लग गया है। इधर, जिले के हालात भी दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। लोगों की लापरवाही का ही नतीजा है, जनपद में रोजाना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में भी रात का कर्फ्यू लगने की आशंका बनने लगी हैं। इसके बावजूद हर तरफ लापरवाही हो रही है। न तो लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही दो गज की दूरी का पालन कर रहे हैं।

उधर, विभिन्न शो रूम से लेकर रेस्टोरेंट कर बिना मास्क नो एंट्री के नोटिस गायब है।

दुकानों से गायब हुए कोरोना से बचाव के संदेश
संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहरवासियों को मास्क लगाने से लेकर सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए चौराहों पर जागरूकता संदेश बजवाए जा रहे है। इसके बाद भी लोग कोरोना से बचने के लिए जागरूक नहीं हैं। इसका कारण व्यापारियों की लापरवाही है। पिछले साल कोरोना के कहर को देखते हुए कारोबारियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों पर नो मास्क नो एंट्री की नोटिस चस्पा की थी, जिस पर लोग मास्क लगाकर खरीदारी करने लगे थे। मगर, अब फिर से लोग बिना मास्क दुकानों में प्रवेश करते देखे जा सकते हैं।
-
कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन सभी के लिए मुसीबत बन सकता है। पिछले साल की मार से ही अभी रेस्टोरेंट कारोबार उबर नही पाया है। सभी लोग जागरूक रहें, जिससे ऐसी नौबत ही न आए।
-कदंबऋषि नागर, रेस्टोरेंट कारोबारी
-
कोरोना को हराने के लिए सभी का जागरूक रहना जरूरी है। सतर्कता बरतकर ही आने वाले खतरे को टाला जा सकता है। रात का कर्फ्यू लगने से तमाम कामधाम प्रभावित हो जाएगा।
-ओमप्रकाश गुप्ता, मिठाई कारोबारी

सभी व्यापारी जागरूक रहकर ग्राहकों को भी जागरूक करें, जिससे लोग मास्क लगाकर दो गज की दूरी का पालन करें। सभी के सहयोग से ही कोरोना को हराया जा सकता है।
-संजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !