लखीमपुर खीरी। जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी है। पिछले नौ दिनों में एक भी दिन ऐसा नहीं बीता जिस दिन संक्रमित न मिले हों। इन नौ दिन में सबसे ज्यादा 20 संक्रमित शुक्रवार को मिले, जबकि बृहस्पतिवार को संक्रमितों की संख्या 15 थी। बावजूद इसके लोग बेपरवाह होकर बाजार में बिना मास्क के घूम रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दूसरे राज्यों सहित लखनऊ आदि में संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
बीते साल कोरोना ने जमकर कहर बरपाया। मगर, सर्दी की शुरूआत होते ही कोरोना का वार कमजोर होने लगा। इसका कारण लोगों का एहतियात बरतना भी था। जनवरी में जहां जिले में 130 संक्रमित मिले तो फरवरी में इनकी संख्या घटकर 25 हो गई। ऐसे में लोगों ने भी लापरवाही करनी शुरू कर दी, जिस कारण एक बार फिर से कोरोना ने वार करना शुरू कर दिया है।
बीते साल कोरोना ने जमकर कहर बरपाया। मगर, सर्दी की शुरूआत होते ही कोरोना का वार कमजोर होने लगा। इसका कारण लोगों का एहतियात बरतना भी था। जनवरी में जहां जिले में 130 संक्रमित मिले तो फरवरी में इनकी संख्या घटकर 25 हो गई। ऐसे में लोगों ने भी लापरवाही करनी शुरू कर दी, जिस कारण एक बार फिर से कोरोना ने वार करना शुरू कर दिया है।
फरवरी के 28 दिन में जहां 25 संक्रमित मिले थे तो वहीं अप्रैल के दो दिन में ही 35 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। डॉक्टरों का कहना है कि देश के कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर के संक्रमित मिले हैं, इसलिए बेहद सावधान रहने की जरूरत है। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं। यह लापरवाही स्वयं के साथ घर परिवार वालों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।
यात्रा करने से बचें
डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए यात्रा करने से बचें और दूसरे राज्य से आ रहे लोगों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि देश के कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर का वार शुरू हो चुका है। होली पर लोगों का आना जाना भी रहा। आगे आने वाले त्योहारों पर आना जाना भी होगा। इसलिए बेवजह यात्रा करने एवं घर से बाहर निकलने से बचें।
माह वार मिले संक्रमित
नवंबर-20 =291
दिसंबर-20=324
जनवरी-21= 130
फरवरी-21=25
मार्च-21= 81
पिछले नौ दिन में मिले- 78 संक्रमित
25 मार्च- चार
26 मार्च-13
27 मार्च-दो
28 मार्च-11
29 मार्च- चार
30 मार्च-चार
31 मार्च-पांच
एक अप्रैल- 15
दो अप्रैल- 20
ऐसे करें बचाव
1. घर में रहें।
2. मास्क लगाकर घर से निकलें।
3. सामाजिक दूरी का पालन करें।
4. यात्रा करने से बचें।
5. सेनिटाइजर का प्रयोग करें
कोरोना संक्रमण से बचने का सबसे बेहतर उपाय है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें। मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें। 45 से अधिक आयु के लोग टीकाकरण कराएं। सर्दी, जुकाम बुखार आदि की स्थिति में डॉक्टर को दिखाएं। दूसरे राज्य से आ रहे लोगों से दूरी बनाकर रखें।
- डॉ. अश्विनी कुमार, एसीएमओ