लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शांति पूर्वक और नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए जिला एवं प्रदेश मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष बनेंगे।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 अप्रैल से होना प्रस्तावित है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और पंचायत चुनाव को लेकर बोर्ड परीक्षा पर अभी संशय है। मगर, यूपी बोर्ड ने नकल विहीन और शांति पूर्वक परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष डीआईओएस कार्यालय में बनाया जाएगा। अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने ऑनलाइन मॉनटरिंग के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत परीक्षा केंद्र पर राऊटर अनिवार्य होगा।
उन्होंने डीवीआर, स्टैटिक आईपी एड्रेस, यूजर आईडी एवं पासवार्ड सील बंद लिफाफे में डीआईओएस कार्यालय पर मुुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऑनलाइन मॉनिटरिंग करने के लिए राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।
पंजीकृत छात्र
हाईस्कूल- 49642
इंटरमीडिएट- 41294
प्रस्तावित परीक्षा केंद्र- 140
2020 में बने परीक्षा केंद्र- 128
बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इस बार भी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय सहित प्रदेश मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनेंगे।
- डॉ. दिनेश जायसवाल, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी