Lakhimpur Kheri : लॉकडाउन का दर्द.. दिल्ली से लौटने लगे प्रवासी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
चपरतला। दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों की वजह से एक हफ्ते के लॉकडाउन लगने पर दिल्ली व एनसीआर में रह रहे प्रवासी लोग अब वापस अपने शहर और गांव लौटने लगे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर उनका तांता लगा है, जो ऑटो, पिकअप और बसों के जरिये अपने गांव लौट रहे हैं। दिल्ली से आने वाला इनका काफिला मैगलगंज थाना क्षेत्र में कुछ देर जब रुका तो उन्होंने बताया कि बस वह किसी तरह अपने गांव लौटना चाहते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा लोग बिहार के थे।

लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर इस समय लॉकडाउन की दहशत से दिल्ली, हरियाणा और गाजियाबाद से प्रवासी अपने घरों की ओर चले जा रहे हैं। रोजी रोटी की तलाश में महानगरों की ओर रुख करने वाले ये प्रवासी दिल्ली में जिंदगी पर संकट के बाद अब वापस अपनी जड़ो की ओर लौट रहे हैं। हाइवे पर कुछ ऐसा ही नजारा दिखा जब दिल्ली नंबर के कई ऑटो में लोग अपने परिवार के साथ बिहार तक की यात्रा करने में नहीं हिचके।

जबकि, पंजाब, हरियाणा और गाजियाबाद से लोग प्राइवेट गाड़ियों में भर-भरकर अपने घरों की ओर जा रहे हैं। मैगलगंज क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर इस समय घर लौटते प्रवासियों की तादात हजारों में देखी जा रही है।
दिल्ली से मोतिहारी जा रहे राघव महतो बताते हैं कि वह दिल्ली में ऑटो चलाकर गुजर बसर करते हैं। पिछली बार लॉकडाउन में दिल्ली में फंसने पर उन्हें भारी मुश्किल हुई थी। इसलिए इस बार वह परिवार को लेकर ऑटो से ही बिहार जा रहे हैं।
दिल्ली से लखीमपुर के पड़ोसी जनपद बहराइच लौट रहे जितेंद्र कुमार बताते हैं कि पिछली बार कई कई दिन भूखे रहकर पैदल चलकर वह अपने पहुंचे थे। ऐसी स्थिति दोबारा न हो इसलिए वह पहले से ही अपने घर की ओर जा रहे हैं ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !