मितौली (लखीमपुर खीरी)। बड़ागांव मार्ग पर सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार दंपती को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दंपती सीतापुर के रहने वाले थे।
मितौली के बजरखा गांव के मजरा बेलहा निवासी खेलावन महावत के बेटे की बरात अकबरपुर निवासी पुन्नू महावत के यहां ट्रैक्टर ट्रॉली से रविवार शाम आई थी, जो सोमवार की सुबह वापस जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस व भीड़ ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर में फंसे शवों को जेसीबी की सहायता से निकालने में कामयाबी हासिल की। बाद में करीब एक घंटे बाद दंपती की शिनाख्त हो सकी। महोली के रहने वाले मृतक दंपती की माली हालत ठीक नहीं थी और परिवार मजदूरी कर भरण पोषण करता था। मृतक के तीन संतानें हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद