Lakhimpur Kheri :बिजुआ सीएचसी परिसर में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार जली

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
गुलरिया। बिजुआ सीएचसी में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार आग लगने से जलकर राख हो गई, जिससे अस्पताल कर्मियों में अफरातफरी मच गई।


27 मार्च को बिजुआ सीएचसी की एएनएम प्रतिभा शुक्ला के पति अनूप शुक्ला, जेठ अनुराग शुक्ला की कार बिजुआ उपकेंद्र के पास पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार अस्पताल परिसर में खड़ी करा दी थी। सोमवार सुबह कार में अचानक आग लग गई। जब तक मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक कार जलकर राख हो गई। सीएचसी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि गाड़ी के चारों तरफ सूखे पत्ते, कूड़ा आदि इकट्ठा हो गया था, किसी ने जलती हुई बीड़ी या सिगरेट डाल दी होगी, जिससे आग लग गई। मौके पर मौजूद स्टाफ ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना एएनएम को दे दी गई है।संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !